बिजली गिरने से बागलुङ में एक युवा की मौत
बागलुङ, १० सितम्बर । विजली गिरने से बागलुङ जिला ताराखोला गांवपालिका– ३ सिलमारे निवासी भीबहादुर बस्नेत की मौत हो गई है । घटना बुधबार रात की है । रात में बारिश के साथ बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई है । बिजली उनके घर पर ही गिर गई थी ।
पुलिस को कहना है कि बिजली गिरने से बस्नेत गम्भीर घायल हो गए थे । उनको उपचार के लिए गलकोट हटिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया था । लेकिन रात में ही उनका निधन हो गया है । बिजली के करण बस्नेत की घर भी क्षतिग्रस्त हो गई है ।

