Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा अध्यक्ष द्वय द्वारा एमसीसी संशोधन सहित पारित करने के लिए प्रस्ताव

 

काठमांडू, १० सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने प्रस्ताव किया है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना मिलिनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) कम्प्याक्ट संशोधन के साथ संसद् से अनुमोदन करना चाहिए । पार्टी स्थायी कमिटी बैठक में प्रस्तुत करने के लिए तैयार प्रतिवेदन में ऐसा प्रस्ताव किया गया है ।
अध्यक्ष द्वय की ओर से तैयार प्रतिवेदन में लिखा है– ‘उक्त सम्झौता राष्ट्रीय हित में है, इसमें स्पष्टता के साथ आवश्यकता अनुसार परिमार्जन और संशोधन के साथ संसद् से पारित करना चाहिए ।’ अध्यक्ष द्वय ने कहा है कि एमसीसी के संबंध में पार्टी स्थायी कमिटी और सचिवालय में विचार–विमर्श की जाएगी ।
स्मरणीय है, एमसीसी के संबंध में अध्ययन के लिए नेकपा ने इससे पहले ही एक कमिटी गठनकी की थी, कमिटी ने संशोधन बिना एमसीसी लागू नाकरने के लिए सुझाव भी दिया है । सिर्फ नेकपा के भीतर ही नहीं, अन्य राजनीतिक दलों के बीच में भी एमसीसी के संबंध में विरोधाभाष होने के कारण से इसके संबंध में लम्बे समय से बहस होता आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *