आधी रात को बहला फुसलाकर एक लडकी को भारत ले जाने वाले ६ युवक गिरफ्तार
१० सितम्बर, रौतहट । निषेधाज्ञा के अवधि में ही एक बालिका को बहला फुसला कर आधी रात को भारत के तरफ ले जाने वाले ६ युवक को पुलिस ने नियन्त्रण में ली है । पुलिसचौकी नरकटिया का असई मेरालाल प्रसाद गुप्ता के कमाण्ड परिचालित टोली ने कल रात अर्थात् बुधवार के रात १ बजे को उन लोगों को परोहा नगरपालिका ७ चिरान चौक से नियन्त्रण में लिया है ।
असई गुप्ता ने बताया कि बिआर ०५ डी ६०३८ और ना ६३ प ४७९९ नम्बर की मोटरसाईकल में एक बालिका के साथ तीन और चार लोग चढ़ कर भारत के तरफ जा रहे थे । उक्त अवस्था में देखकर शंका लगने पर उन लोगों को नियन्त्रण में लिया गया था ।
फतुवा बिजयपुर नगरपालिका वडा ५ सितलपुर की १८ वर्षीय लडकी यादव जात की है और उसे मध्यरात को ले जाने वाला सभी युवा मौलापुर नगरपालिका ५ और वडा ८ का है । जिला प्रहरी रौतहट का प्रमुख एसपी शिद्धी बिक्रम शाह ने जानकारी दी कि मौलापुर नगरपालिका ८सोनरनिया का २० वर्षीय अनिल पटेल, २० वर्ष का दिपेन्द्र पटेल है । उसी प्रकार मौलापुर वाड ५ का १९ वर्षीय अरबिन्द ठाकुर, २० वर्ष का धनन्जय तिवारी, १७ वर्ष का दिपेश यादव और २२ वर्ष का रामबालक पटेल को गिरफ्तार किया गया है ।

