Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में १४ वर्षीया किशोरी के साथ कुकर्म करनेवाले ५५ वर्षीय पुरुष गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, १० सितम्बर । धनुषा जिला लक्ष्मिनियां गांवपालिका– २ सिनरजोडा निवासी बन्द्रनाथ साह को धनुषा पुलिस ने गिरफ्तार की है । साह के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक १४ वर्षीया किशोरी के ऊपर बलात्कार किया है ।
धनुषा पुलिस के प्रवक्ता मकेन्द्र मिश्र के अनुसार घटना भाद्र २० गते की है । उस दिन साह ने गांव के ही एक १४ वर्षीय किशोरी को बहला–फुसला कर अपने पसल में बुलाया और छत में लेजाकर बलात्कार किया । बलात्कार करने के बाद साह फरार थे । पुलिस ने कहा है कि साह महोत्तरी जिला स्थित मठियानी में छिप कर रहे थे, ऐसी ही अवस्था में बुधबार रात में उनको गिरफ्तार की गई है ।
पुलिस ने कहा है कि साह अभी धनुषा जिला पुलिस नियन्त्रण में हैं, और घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com