आज के लिए तय मन्त्रीपरिषद बैठक स्थगित

१० सितम्बर, काठमांडू । आज गुरुवार शाम के लिए तय मन्त्रिपरिषद् बैठक स्थगित हो गई है । प्रधानमन्त्री के सचिवालय से जानकारी मिली है कि सत्तारुढ दल नेकपा की शुक्रवार को स्थायी समिति बैठक की तैयारी हो रही है, जिसमें प्रधानमन्त्री तथा पार्टी अध्यक्ष केपी ओली लगे हुए है, इसलिए मन्त्रिपरिषद् बैठक स्थगित की गई है ।
एक मन्त्री ने बताया कि इससे पहले गुरुवार को शाम में बैठक होने की सूचना मिली थी परन्तु आज सुबह फि से खबर मिली कि अब शुक्रवार को बैठक होगी । अब की मन्त्रिपरिषद् बैठक में नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक नियुक्ति की तैयारी हुई है और सरकार क िप्रवक्ता पद भी फिलहाल खाली है ।

