Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमितों की सेवा में नर्सिंग रोबोट परिचालन

 

१० सितम्बर, भक्तपुर । मध्यपुरथिमि नगरपालिका ने अपने अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए नर्सिङ रोबोट परिचालन किया है । नगर प्रमुख मदनसुन्दर श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि नगरपालिका द्वारा सञ्चालित ‘नेपाल कोरिया मैत्री नगरपालिका अस्पताल’ में कोरोना संक्रमितों के उपचार में तीन नर्सिङ रोबोट परिचालन किया गया है ।
उन्होंने जानकारी दी कि अपने नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पिसीआर परीक्षण को तीव्रता दी है और क्वारेन्टिन से लेकर आइसोलेसन, भेन्टिलेटर के साथ तैयारी अवस्था में रखे हें ।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोबोट का परीक्षण सम्पन्न कर चुका हूं । और जानकारी दी कि आश्विन के पहले सप्ताह से ही नर्सिङ रोबोट सञ्चालन में लया नायेगा । रोबोट के द्वारा ही रोगियों को दवा तथा खाना दी जायेगी ।
उन्होंने बताया कि रोबोट के माध्यम से सेवा देने वाला यह पहला ही अस्पताल होगा और यह रोबोट नेपाल के युवा द्वारा ही बनाया गया है । तीन रोबोट बनाने में लगभग १५ लाख खर्च हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *