आज से मालपोत कार्यालय खुला
१० सितम्बर, काठमांडु । आज से मालपोत कार्यालय सेवा देने लगी है । सरकार द्वारा निषेधाज्ञा जारी करने के बाद श्रावण २८ गते से मालपोत कार्यालय भी बन्द हो गया था जो आज खुल गया है ।
भूमि व्यवस्था तथा अभिलेख विभाग का महानिर्देशक शेषनारायाण पौडेल ने जानकारी दी कि आज और कल अत्यावश्यक सेवाग्राहियों के लिए खोला गया है और रविवार से सम्पूर्ण सेवा दी जायेगी ।
उपत्यका में श्रावण के २८ से भीड बढने के कारण सेवा प्रवाह बन्द किया गया था । काठमांडू के बाहर के मालपोत कार्यालय वहां के स्थानीय प्रशासन के निर्णय अनुसार चलेगी ।

