काठमांडू उपत्यका में रेकर्ड ब्रेक, आज तक के ही सबसे अधिक संक्रमित, कूल संक्रमित ५० हजार से ऊपर
काठमांडू, १० सितम्बर । पिछले कई दिनों से काठमांडू उपत्यका में दैनिक ४०० एवं ४५० के आसापस कोरोना से संक्रमित नयां व्यक्ति पहचान में आ रहे हैं । लेकिन आज बिहिबार आज तक के सभी रेकर्ड ब्रेक होकर काठमांडू उपत्यका में ५७२ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हो गई है । स्मरणीय बात तो यह भी है कि सरकार ने आज से ही काठमांडू उपत्यका में निषेधाज्ञा में लचकता अपनाकर कई बाजार क्षेत्र खुला की है । और आज से ही सार्वजनिक सवाधारी साधन भी संचालन में आया है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ काठमांडू में ४९५, ललितपुर में ४३ और भक्तपुर में ३४ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है । मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में देश भर १२४६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । देशभर स्थित प्रयोगशाला में १११४४ नमूना परीक्षण करने पर महिला ४०२ और पुरुष ८४४ में संक्रमण पाया गया है । मन्त्रालय के अनुसार आज तक नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ५०४६५ पहुँच गई है ।
कूल संक्रमितों में से ३५७०० व्यक्ति ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । कूल संक्रमितों में से ३१७ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । पिछले २४ घंटों में मरनेवालों की संख्या ३ है । पिछली बार काठमांडू निवासी ५५ वर्षीया महिला, एवं ५९ और ८३ वर्षीय पुरुष का निधन हो गया है ।

