Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रस्तावित राजदूतों का नाम समिति द्वारा सर्वसम्मत अनुमोदन

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० सितम्बर । नेपाल सरकार द्वारा हाल ही में सिफारिश ३ राजदूतों का नाम संसदीय सुनुवाई समिति ने सर्वसम्मत अनुमोदन किया है । सरकार ने जर्मन के लिए रामकाजी खड्का, बेल्जियम और युरोपियन युनियन के लिए गेहेन्द्रराज भण्डारी और पाकिस्तान के लिए तापस अधिकारी का नाम सिफारिश किया था । बिहिबार सम्पन्न समिति बैठक ने तीनों का नाम अनुमोदन किया है ।
लेकिन सुनुवाई समिति के सभापति लक्ष्मणलाल कर्ण ने सरकारी निर्णय के प्रति ध्यानाकर्षण करवाया है । उनका कहना है कि सरकार ने राजदूत नियुक्ति में समानुपातिक समावेशी सिद्धान्त को अवलम्बन नहीं किया है, जो दुःख की बात है । उन्होंने कहा है– ‘इससे पहले ही राजदूत नियुक्त में समानुपातिक समावेशी सिद्धान्त को अवलम्बन करने के लिए निर्देशन दिया गया था, उसके अनुसरा नहीं हुआ है । इस विषय में सरकार को विशेष ध्यानकर्षण कराने का निर्णय हुआ है ।’
अनुमोदित राजदूतों को अब राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की ओर से नियुक्ति की जाएगी और वे लोग अपने जिम्मेवारी सम्हालने के लिए संबंधित देश चले जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com