गांवपालिका ने वितरण किया सडा हुआ मेडिसिन
नुवाकोट, ११ सितम्बर । जिला स्थित म्यागङ गांवपालिका ने स्थानीयबासी को सडा हुआ और डेटस्क्सपायर मेडिसिन वितरण किया है । वार्ड नं. ३ स्थित सिउरिनी भंज्याङ देउराली प्राथमिक केन्द्र द्वारा वितरित मेडिसिन सडा हुआ हैर डेट स्क्सपायर है । इसके विरुद्ध स्थानीयबासी आन्दोलित हो गए हैं । गांवपालिका के विरुद्ध स्थानीयबासी ने बिहीबार नारेजुलस किए हैं ।
कुछ दिन पहले स्थानीय धनम तामाङ के पुत्र छेपन तामाङ को बुखार हो गया था, उन लोगों ने स्वास्थ्य केन्द्र से सिटामोल लेजाकर सेवन किया । उसके बाद बमिट और चक्कर शुरु होने लगा । तब जाकर यथार्थ सामने आया है । मेडिसिन सडाहुआ और डेट स्क्सपायर ही नहीं, भण्डारण स्थल भी ठीक नहीं है । लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र के संयोजक फैराज तामाङ ने कहा है कि स्थानीयबासी को वितरित मेडिसिन का समयावधि और एक महीना है । बताया गया कि भण्डारण स्थल सही ना होने के कारण मेडिसिन सडने लगा है ।

