Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा स्थायी कमिटी बैठक आज

 

काठमांडू, ११ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की स्थायी कमिटी बैठक आज होने जा रहा है । बैठक आज ११ बजे के लिए तय है । इससे पहले गत श्रावण १३ गते स्थायी कमिटी बैठक बुलाया गया था, स्थायी कमिटी में प्रधानमन्त्री ओली को पद से इस्तिफा देने के लिए दबाव देने की बात हो रही थी, जिसके चलते प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली ने बैठक स्थागित किया था ।
इस अवधि में नेकपा के भीतर सहमति बनी है कि अब पूर्ण कार्यकाल ओली को ही दी जाएगी और पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष में प्रचण्ड रहेंगे । और आगामी चैत्र महिना में पार्टी महाधिवेशन की जाएगी । यही सहमति के साथ आज बैठक होने जा रहा है । बैठक में पार्टी अध्यक्ष द्वय ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा आगामी पार्टी कार्यदिशा संबंधी प्रस्ताव को विचार–विमर्श के लिए पेश हो रहा है ।
प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा के अनुसार बैठक में दो अध्यक्ष की जिम्मेवारी बांटवारा और महाधिवेशन संबंधी विषयों में विमर्श होने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *