सिरहा में पानी में डूबने से दो की मृत्यु
११ सितम्बर, सिरहा । सिरहा के अलग अलग स्थानों में नदी और पोखरी में डूबकर एक ही दिन दो लोगों की मौत हुई है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि सिरहा के अर्नामा गाउँपालिका–३ मैनाबत्ती नदी में डूबकर स्थानीय १० वर्षीय बालक चन्दन महतो का निधन हुआ है ।
प्रहरी ने जानकारी दी कि नदी में डूबने से बालक की अवस्था नाजुक हो गई थी जिससे प्राइवेट क्लिनिक में ले जाया गया परन्तु उपचार के क्रम में ही मृत्यु हो गई ।
इसी प्रकार मिर्चैया नगरपालिका–९ स्थित कमलदह में डूबे हुए अवस्था में एक युवती का शव मिला ।
जिला प्रहरी कार्यालय ने जानकारी दी कि युवती का तत्काल सनाखत नहीं हो पाया है लगभग २२ वर्ष की लग रही है । उसका शव दह में डूबे हुए अवस्था में प्राप्त हुआ है ।

