Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने कोविड-19 से लड़ने के लिए अपनी पहली ‘नेजल स्प्रे वैक्सीन’ के ट्रायल को मंजूरी दी

 

बीजिंग, पीटीआइ।

चीन ने कोविड-19 से लड़ने के लिए अपनी पहली ‘नेजल स्प्रे वैक्सीन’ के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल नवंबर में शुरू होने के आसार हैं। यह क्लीनिकल ट्रायल सौ लोगों पर किया जाएगा। चीन से फैली इस वैश्विक महामारी से अब तक विश्व भर में नौ लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार यह अपनी तरह की पहली वैक्सीन है, जिसे चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन से मंजूरी मिली है।

यह भी पढें   राउंड टेबल नेपाल और रोट्रैक्ट क्लब वीरगंज मेट्रोपोलिस का रक्तदान कार्यक्रम, 58 लोगों ने किया रक्तदान

हांगकांग यूनिवर्सिटी और बीजिंग स्थित वानताई बायोलॉजिकल फार्मेसी के शोधकर्ताओं ने इसे विकसित किया है। हांगकांग यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट यूवेन क्योंग व्योंग ने बताया कि नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन से दोहरी सुरक्षा मिलती है। यह एन1एच1 जैसे फ्लू के साथ ही कोरोना वायरस को भी निष्क्रिय करता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस वैक्सीन से साइड इफेक्ट के तौर पर दमा और सांस फूलने जैसी मुश्किल हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com