Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी कोरोना वायरस की चपेट में

 

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद आफताब चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन में हैं। आफताब ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से सावधानी बरतने की अपील की है।

आफताब ने ट्विटर पर नोट लिखकर कोविड-19 पॉज़िटिव होने की जानकारी दी। उन्होंंने लिखा- उम्मीद है, आप सब ठीक होंगे और अपनी देखभाल कर रहे होंगे। हाल ही में मुझे हल्की खांसी और बुखार के लक्षण दिखे तो मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया। दुर्भाग्य से टेस्ट पॉज़िटिव निकला। मैं चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों की निगरानी में हूं। मुझे घर पर क्वारंटाइन होने की सलाह दी गयी है।

यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

मैं उन सभी से गुज़ारिश करता हूं, जो हाल ही में मेरे संपर्क में आये, कृपया अपनी जांच करवा लें ताकि सुरक्षित रहें। आप सब लोगों की शुभकामनाओं और सपोर्ट से मैं जल्द ठीक होकर वापसी करूंगा। सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइज़र का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, जिससे जान बच सके। हम लोग मिलकर इसे हरा देंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com