Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्नाटक में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोर तीन पुजारियों की हत्या कर मंदिर से नकदी ले कर फरार

 

कर्नाटक के मांड्या में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर तीन पुजारियों की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार रात अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और ‘हुंडी’ (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए। चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए।

पुलिस ने बताया कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे। घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

इस बीच मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ”यह बहुत विचलित कर देने वाला है कि मांड्या के अरकेश्वर मंदिर के पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद की चोरों ने हत्या कर दी।”

उन्होंने कहा, ”मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com