विद्युत प्राधिकरण में पुनः कुलमान
काठमांडू, ११ सितम्बर । सरकार ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक में पुनः कुलमान घिसिङ को ही नियुक्त करने की तैयारी की है । ऊर्जा मन्त्रालय की ओर से शुक्रबार तैयार प्रस्ताव में घिसिङ को ही पुनः कार्यकारी निर्देशक में नियुक्त करने की बात उल्लेख है ।
मन्त्रालय स्रोत अनुसार उक्त प्रस्ताव आगामी आइतबार आयोजित होनेवाली मन्त्रिपरिषद् बैठक में पेशा होनेवाला है । विशेषतः नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल घिसिङ के ही पक्ष में दिखाई दे रहे थे, लेकिन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली घिसिङ को बदलना चाहते थे । अन्ततः ओली भी घिसिङ के पक्ष मैं सहमत हो गए हैं ।
स्मरणीय है– घिसिङ वही पात्र है, जिन्होंने १८ घंटों की लोडसेडिङ से नेपाल को मुक्त किया था, यह श्रेय उनके ऊपर जाता है ।

