Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन

 

क्लिक करें भिडियो

प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह को निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। किडनी फेल होने की वजह से आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सास ली। आदित्य के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।
आदित्य पौडवाल के निधन पर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह सुनकर काफी दुखी हूं! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहें!! बस बता पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं! क्या कमाल का संगीतकार थे और कितने प्यारे इंसान थे!! मैंने अभी एक गीत गाया था जो दो दिन पहले उनके द्वारा इतनी खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था! बस इस के साथ नहीं आ सकता !! लव यू भाई … तुम्हारी याद आती है

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

आदित्य पौडवाल अपनी मां अनुराधा की राह पर चल रहे थे। वह भजन और भक्ति गीत गाते थे। वहीं आदित्य म्यूजिक भी कंपोज करते थे। आदित्य एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में आदित्य का नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में शामिल है।

आपको बता दें कि आदित्य पोडवाल के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। वहीं उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन

  1. Unke marne par Bollywood ko dukha hay or sushant singh rajput ka marne ka koi gam nahi koi hamdardi nahi wah re Bollywood wah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com