Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर अस्पताल में उपचारत कोरोना संक्रमित ३ व्यक्तियों की मृत्यु

 

काठमांडू, १२ सितम्बर । ललितपुर जिला स्थित दो अस्पताल में उपचारत ३ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । मृतक तीनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं । जिला स्वास्थ्य कार्यालय ललितपुर के अनुसार मृतक दो पाटन अस्पताल में उपचारत थे और एक मेघा अस्पताल में उपचारत थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार मृतक २ व्यक्ति भक्तपुर के स्थायी निवासी है और एक काठमांडू के निवासी हैं । पाटन अस्पताल स्रोत के अनुसार काठमांडू निवासी ५१ वर्षीय पुरुष का आज सुबह निधन हो गया है, मृतक गत भाद्र १९ गते से अस्पताल में उपचारत थे । पाट अस्पताल में ही उपचारत भक्तपुर स्थायी निवासी ७२ वर्षीय पुरुष का भी शुक्रबार रात ९ः४५ बजे निधन हुआ है ।
इसीतरह ललितपुर स्थित मेघा अस्पताल में उपचारत भक्तपुर स्थायी निवासी ३८ वर्षीय पुरुष का भी आज सुबह निधन हुआ है । वह भाद्र २६ गते अस्पताल में भर्ती हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *