नेकपा नेता भीम रावल का आक्रोशः मेरा नाम लेकर एमसीसी के पक्ष वकालात करनेवाले व्यक्ति दलाल है

काठमांडू, १२ सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा पूर्व मन्त्री भीम रावल ने कहा है कि उन्होंने आज तक कभी भी अमेरिकी सहयोग मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) के पक्ष में वकालात नहीं किया है । शुक्रबार सम्पन्न नेकपा स्थायी कमिटी बैठक के बाद ‘रावल भी एमसीसी पास करने के पक्ष में’ कहकर समाचार आया था । उसी समाचार को खण्डन करते हुए नेता रावल ने ऐसा कहा है ।
आज शनिबार एक ट्वीट करते हुए नेता रावल ने कहा है कि वह एमसीसी पारित करने के पक्ष में नहीं हैं । नेता रावल ने यहां तक कहा है कि उन का नाम लेकर एमसीसी के पक्ष में वकलात करनेवाले व्यक्ति एमसीसी पक्षधर अभियान में संलग्न ‘दलाल’ हैं ।
नेता रावल ने अपने ट्वीट में लिखा है– ‘मैंन आज तक जो बात नहीं कहा है, वही बात अर्थात् ‘एमसीसी पारित करना चाहिए’ कहकर कुप्रचार करनेवाले व्यक्ति एमसीसी पारित करने के लिए जारी अभियान में संलग्न दलाल है ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘ऐसे व्यक्ति सोच रहे हैं कि भीम रावल देशभक्तपूर्ण अडान से पीछे हो जाएंगे तो नेपालीजनों की शर झुकाने के लिए सहज हो सकता है, ऐसी कुत्सित सपना देखनेवालों की सपना कभी भी पुरी नहीं होगी ।’
स्मरणीय है, शुक्रबार सम्पन्न नेकपा स्थायी कमिटी बैठक ने एमसीसी परिमार्जन सहति पारित करने के पक्ष में फैसला लिया है ।

