एक भयानक घटना ! पत्नी और पुत्र को मार कर सुदीप खूद ने भी किया आत्महत्या !
भक्तपुर, १२ सितम्बर । भक्तपुर जिला मध्यपुर थिमी नगरपालिका–६ कुण्डोल निवासी ३६ वर्षीय सुदीप अधिकारी ने अपनी पत्नी और पुत्र को मार कर खूदने भी आत्महत्या किया है । घटना शुक्रबार शाम की है । शुक्रबार शाम ६ बजे सुदीप के छोटे भाई सुनिल उनके घर जाने के बाद एक भयावह दृश्य देखा, तत्काल पुलिस को खबर की गई, तब जाकर घटना सार्वजनिक हो गई ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि सुदीप ने अपनी ३४ वर्षीय पत्नी सम्झना और १४ वर्षीय पुत्र सुशान्त को कुछ दिन पहले ही हत्या किया है । उसके कुछ दिनों के बाद सुदीप खूद ने भी विष सेवन कर आत्महत्या की है । सुदीप के साथ घर में रहे एक कुत्ता भी मरा हुआ अवस्था में मिला है ।
प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान के अनुसार शुरु में सुदीप ने सम्झना और सुशान्त को घरेलु हथियार प्रयोग कर हत्या किया है, उसके कुछ दिन बाद उन्होंने किचन में रहे खाद्य पदार्थ मेंं विष मिलाकर सेवन किया है, वही खाना घर में रहे कुत्ता ने खा लिया है, जिसके चलते उसकी भी मृत्यु हो गई है ।
यद्यपि यह फाइनल डिसिजन नहीं है, प्रारम्भीक अनुसंधान से प्राप्त अनुमान है । पुलिस का कहना है कि मृतकों की शव और किचन में रहे खाद्यान्न आदियों में परीक्षण हो रहा है । शव को मोस्टमार्टम के लिए ले गया है, उन सब का रिपोर्ट के बाद ही अधिक कहा जा सकता है । पुलिस का यह भी कहना है कि सम्झना और सुशान्त की शव सड़ने की अवस्था में पहुँच गई थी, जहां से दुर्गन्ध (बास) आ रहा है ।
पुलिस ने यह भी पता लगया है कि सुदीप ने जो घर बनाया है, उस का कर्जा था, लकडाउन के कारण कोई भी आमदनी नहीं थी, साथ में उनमें मदिरा सेवन की आदत थी । हाल ही में उन्होंने अपने ससुर से दो लाख रुपैयां भी लिया था और पति–पत्नी के बीच अच्छा संबंध भी नहीं था । अनुमान है कि यही सब के कारण सुदीप ने ऐसा अपराध किया है ।

