सिन्धुपालचौक स्थित बार्हबिसे में भयानक भू–स्खलन, १६ स्थानीय लापत्ता, १८ घर क्षतिग्रस्त

काठमांडू, १३ सितम्बर । सिन्धपालचौक जिला बार्हबिसे नगरपालिका- ७ स्थित बागपुजे और भिरखर्क में भयानक भू–स्खलन होने से १६ स्थानीयबासी लापत्ता हो गए हैं । घुम्थाङ स्थित गांव में रहे १८ घर भू–स्खलन से पूर्ण क्षतिग्रस्त होने के कारण लापत्ता लोगों की संख्या यकिन नहीं है ।
उद्धार के लिए जिला सदरमुकाम से घटनास्थल की ओर नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस की टोली जा रही है । शनिबार रात में हुए भारी बारिश के कारण यह क्षति हुई है । स्थानीय ठाडो खोला आसपस रहे बस्ती में बाढ़ घूस गई थी ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि सिन्धुपालचौक जिला स्थित गुमथाङ, बार्हबिसे और आसपास के क्षेत्र में शनिबार रात में भारी बारिश हो गई थी । जिसके चलते भोटेकोशी, इन्द्रावती, मेलम्ची और जिला के अन्य छोटे नदियों में पानी की बहाव अधिक हो गई है । विभाग ने कहा है कि उल्लेखित क्षेत्र में कभी भी भू–स्खलन और बाढ़ की समस्या हो सकती है, इसीलिए सर्वसाधारण को सतर्क रहने की जरुरत है ।
स्मरणीय है, इससे पहले सिन्धुपालचौक जिला जुगल गांवपालिका स्थित लिदी में गत श्रावण ३० गते हुए भू–स्खलन में ३७ लोगों की जान गई थी । उक्त घटना में आज भी दो लापत्ता हैं ।

