Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख सापकोटा सिन्धुपालचौक प्रस्थान

 
अग्निप्रसाद सापकोटा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ सितम्बर । सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा सिन्धुपालचौक जिला स्थित बार्हबिसे की ओर प्रस्थान किए हैं । बार्हबिसे नगरपालिका–७ में भयानक भू–स्खलन में पूरा गांवबासी लापत्ता होने की खबर प्राप्त होते ही सभामुख सापकोटा आज सुबह स्थलमार्ग होते हुए घटनास्थल की ओर प्रस्थान किए हैं ।
खबर आ रही है कि नागपुजे और भीरखर्क में हुए भू–स्खलन में कम से कम १८ घर बाढ़ (भू–स्खलन) में लापत्ता है । कहा गया है कि ४ लोगों की शव प्राप्त हो चुकी है और १६ व्यक्ति लापत्ता होने की खबर है । जिला सदरमुकाम से नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस की टोली भी घटनास्थल की ओर जा चुकी है ।
घटना शनिबार रात की है । रात के समय में भारी बारिश होने के कारण यह घटना हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed