काठमांडू उपत्यका में ५९७ सहित देशभर १०३९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण
काठमांडू, १३ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १०३९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । कूल संक्रमितों में से ५९७ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आइतबार सार्वजनिक सूचना अनुसार काठमांडू में ४८३, भक्तपुर में ९१ और ललितपुर में ३३ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ अब भक्तपुर और ललितपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या ५०० से अधिक हो गई है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा जागेश्वर गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों में कूल ९१६५ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण हो गया था, इसमें से ३६५ महिला और ६७४ पुरुष में कोरोना पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ५४१५९ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से अभी तक ३४५ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू निवासी ६ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । मरनेवालों में से ६५ वर्षीया २ महिला, ५९ वर्षीय २ पुरुष और ६४ और ७९ वर्षीय १–१ पुरुष हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार संक्रमित संख्या और जिला निम्न प्रकार है–
काठमांडू– ४८३
भक्तपुर– ८१
ललितपुर– ३३
मोरङ– ७१
बर्दिया– ६१,
धादिङ– ३४
रुपन्देही– ३१
चितवन और लमजुङ– २७–२७
सर्लाही– २२
नवलपुर– २०
बाँके– १७
धनुषा और कञ्चनपुर– १४–१४
नुवाकोट– ९
नवलपरासी– ८
कास्की, गोरखा, तनहुँ, सुर्खेत और कैलाली– ७–७
स्याङ्जा– ५
पर्सा, बारा और कपिलवस्तु– ४–४
सुनसरी, महोत्तरी, सिराहा और डडेलधुरा– ३–३
खोटाङ, सप्तरी, रामेछाप, गुल्मी, प्युठान, जुम्ला और अछाम– २–२
उदयपुर, झापा, रौतहट, काभ्रे, सिन्धुपाल्चोक, दाङ, पाल्पा, दैलेख और रुकुम पश्चिम– १–१

