काठमांडू महानगरपालिका के मेयर शाक्य कोरोना से मुक्त

काठमांडू, १३ सितम्बर । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं । पिछली बार किए गए पीसीआर परीक्षण में शाक्य में कोरोना नेगेटिभ रिपोर्ट आया है । नेगेटिभ रिपोर्ट आने के बाद वह भोटेबहाल स्थित अपने निजी निवासी में वापस हो गए हैं ।
स्मरणीय है, मेयर शाक्य में गत भाद्र १५ गते कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ था । उसके बाद शाक्य सोल्टी होटल निर्मित आइसोलेशन कक्ष में रहते आए थे ।

