धनुषा में निषेधाज्ञा को पुनः निरन्तरता
जनकपुरधाम, १३ सितम्बर । जिला सुरक्षा समिति धनुषा ने जिला के भीतर जारी निषेधाज्ञा को पुनः निरन्तरता दी है । प्रमुख जिला अधिकारी प्रेमप्रसाद भट्टराई के अनुसार जिला संकट व्यवस्थापन केन्द्र धनुषा के सिफारिश पर निषेधाज्ञा को आगामी आश्विर ४ गते तक के लिए कायम रखने का निर्णय हुआ है ।
प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई को कहना है कि कोरोना वायरस संबंधी जोखिम कायम ही है, जिसके चलते निषेधाज्ञा को निरन्तरता देना पड़ा है । लेकिन निषेधाज्ञा के समय में भी किराना, फलफूल, तरकारी जैसे अत्यावश्यक सामाग्री संबंधी पसल को सुबह ११ बजे तक और शाम ५ बजे से ८ बजे तक संचालन अनुमती है, लेकिन सुरक्षा संबंधी मापदण्ड को पालना करना होगा ।

