विद्युत चोरी प्रयास करनेवाले व्यक्ति की मौत
महोत्तरी, १३ सितम्बर । मटिहानी नगरपालिका–१ सानो धिरापुर निवासी ७८ वर्षीय प्रभु खत्वे विद्युत की हाइभोल्टेज में पड़ने से मर गए हैं । महोत्तरी पुलिस का कहना है कि खत्वे हुकिंग प्रविधि से विद्युत चोरी कर रहे थे, उसी क्रम में वे विद्युत की हाइभोल्टेज से टच हो गए । उनकी घटनास्थल में मृत्यु हो गई थी । जलेश्वर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम की गई है ।

