Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2020 के आठ महीनों में 1.77 लाख से ज्यादा विदेशियों ने नेपाल की यात्रा की

 

काठमांडू,

नेपाल में 2020 के आठ महीनों में 1.77 लाख से ज्यादा विदेशियों ने यात्रा की है, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीय नागरिकों की है। नेपाल के आप्रवासन विभाग (Department of Immigration- DOI) ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार साल की शुरूआत से अगस्त तक आठ महीनों में 1,77,675 विदेशी पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की है।

COVID-19 संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए नेपाल में लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद यहां 1.77 लाख पर्यटकों ने यात्रा की है जिनमें भारतीय सबसे अधिक हैं। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत में कुल 16,800 भारतीयों ने नेपाल का दौरा किया, फरवरी में 16,558, मार्च में 6,793, अप्रैल में दो, मई में सात, जून में 26, जुलाई में 41 और अगस्त में 23 भारतीय नेपाल गए।

यह भी पढें   बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या को नेपाल छोड़ने के लिए गृहमंत्री ने कारवाई की शुरु

वहीं, जनवरी में कुल 65,983 विदेशी पर्यटकों ने हिमालयी राष्ट्र का दौरा किया था, जबकि फरवरी में 77,064 इनकी संख्या हो गई थी। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पहले मार्च में पर्यटकों की संख्या घटकर 34,025 हो गई थी।

अप्रैल में नेपाल में कुल 13 विदेशी नागरिकों ने प्रवेश किया, जिनमें से दो भारतीय थे। इसके बाद मई में 30, जून में 100, जुलाई में 195 और अगस्त में 265 विदेशी नागरिकों ने प्रवेश किया था। अगस्त में यूएस के 55 और यूके के 42 नागरिकों ने नेपाल का दौरा किया, जो उस महीने में सबसे अधिक संख्या थी। पिछले साल, जनवरी से अगस्त के बीच नेपाल में कुल 7,39,000 पर्यटक घूमने आए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *