देशभर ११७० व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, मरनेवालों की संख्या ३६० पहुँच गई
काठमांडू, १४ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ११७० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । यही अवधि में देश भर १०८७८ व्यक्ति में परीक्षण की गई थी । इसमें से ३९९ महिला और ७७१ पुरुष में कोरोना पाया गया है । कूल संक्रमितों में से काठमांडू उपत्यका निवासी ५१२ हैं ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ५५३२९ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से ३९५७६ व्यक्ति ठीके होकर डिश्चार्ज भी हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या ८७९ है । मन्त्रालय के अनुसार अब देश भर सक्रिय संक्रमितों की संख्या १५३९३ है ।
इसीतरह संक्रमित व्यक्तियों में से कूल ३६० व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । पिछले २४ घंटों में १५ संक्रमितों की मृत्यु हुई है । १५ व्यक्तियों में काठमांडू निवासी ६ हैं ।

