नेविसंघ द्वारा बालबालिकाओं में शैक्षिक सामाग्री वितरण
वीरगंज, १४ सितम्बर । राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर पर्सा जिला पोखरियां नगरपालिका वार्ड नं. ४ और ५ के बालबालिकाओं में शैक्षिक सामाग्री वितरण की गई है । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ पोखरिया नगर कार्य समिति ने यह कार्य की है ।
वार्ड नं. ४ स्थित श्री रेडक्रस प्राथमिक विद्यालय और वार्ड नं. ५ सतवरिया स्थित श्री राधाकृष्ण प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत ७० बालबालिकाओं को कपी, पेन्सिल, कटर, सर्जिकल माक्स, मिठाई जैसे सामाग्री दी गई है । संघ के पोखरिया नगर कार्य समिति अध्यक्ष सन्तोष मेहता की अध्यक्षता में शैक्षिक सामाग्री वितरण कार्यक्रम रखा गया था ।
कार्यक्रम में विद्यार्थी नेता एवं नेविसंघ आबद्ध निरंजन क्षेत्र, राजु गिरी, मनोज गुप्ता, एकलख आलम, अब्दुल आजाद, नवल ठाकुर, जय प्रकाश ठाकुर लोहार, पोखरीया युवा समाज के अध्यक्ष नवसाद आलम जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

