विश्व प्राथमिक उपचार दिवस नेपालगंज में
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
‘महामारी अनुकूल प्राथमिक उपचार की अभ्यास’ मूल नारा के साथ विश्व प्राथमिक उपचार दिवस नेपालगंज में मनाया गया है । गत शनिवार आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक उपचार की महत्व के विषय में समुदाय में चेतना अभिबृद्धि की गई । प्राथमिक उपचार में संलग्न स्वयंसेवक को सम्मान और उत्प्रेरणा बढाने की उद्देश्य से हर साल सिप्टेम्बर महीना के तीसरे शनिवार के दिन यह दिवस मनाया जाता है, जो नेपाल के सभी जिलों में मनाया गया है ।
नेपाल रेडक्रस की अग्रसरता में होनेवाला प्राथमिक उपचार की विशेष महत्ता है । दिवस के अवसर पर नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के महाचिव पताम्बर अर्याल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है कि नेपाल रेडक्रस कि ओर से आम समुदाय, सरकारी निकाय, संयुक्त राष्ट्रसंघीय निकाय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संघ–संस्था, निजी व्यापारिक तथा वित्तीय निकाय को आदि को लक्षित कर विविध कार्यक्रम एवं प्राथमिक संबंधी कार्यक्रम संचालन होता आ रहा है, जो सेवामूलक भावना से प्रेरित रहती है । इसके लिए रेडक्रस ने नेपाल भर १ २०० की संख्या में प्रशिक्षक और ३०००० की संख्या में प्राथमिक उपचार स्वयंसेवक तैयार की है, देश के ७७ जिला स्थित शाखा से परिचालित है ।

