पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । पांच दिवसीय योग शिविर लक्ष्मीनियां गांवपालिका के सपही गांव में संपन्न हुई।इस योग शिविर का उद्घाटन सांसद चंद्र मोहन यादव ने किया था।इस अवसर पर उन्होंने कहा था कि योग रखे निरोग।आज के भौतिकवादी युग में योग से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। हवा, पानी,भोजन सभी दूषित हो गया है।लोग मेहनत भी कम करते हैं। जिसके कारण मधुमेह, रक्तचाप, थाइराइड, डिप्रेशन जैसे घातक बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।इस योग शिविर में बच्चे से बूढ़े तथा महिलाओं के तीन हजार से अधिक लोगों में भाग लिया।योग शिविर में सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम,भ्रातिका सहित अन्य योगासन कुशल योग गुरु द्वारा सिखाया गया। नेपाल पतंजलि योग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न इस योग शिविर में संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जानकी पतंजलि योग पीठ जनकपुरधाम के कार्यवाहक अध्यक्ष योग गुरु विमल पंडित का बिशेष योगदान रहा।


