बलात्कार मुकदमा में फरार दो व्यक्ति ६ साल के बाद गिरफ्तार
१५ सितम्बर, कञ्चनपुर । सामूहिक बलात्कार के मुकदमा में फरार कन्चनपुर के दो आरोपी को ६ साल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है । जिला प्रहरी कार्यालय कन्चनपुर का प्रहरी नायब निरीक्षक अमरबहादुर थापा क्षेत्री ने जानकारी दी कि जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर और इलाका प्रहरी कार्यालय त्रिभुवन बस्ती से कार्यरत पुलिस की टोली ने पुनर्वास नगरपालिका–११ का ३० वर्षीय चन्नु राना और उसी गांव का २६ वर्षीय अनिल राना को सोमवार हिरासत में लिया गया है ।
स्थानीय युवती के साथ बलात्कार के वारदात के बाद दोनों आरोपी २०७१ साल फागुन महीना से फरार था । कञ्चनपुर जिला अदालत ने दोनों को विसं २०७२ असार २८ गते जनही ११÷११ वर्ष का कैद सजा सुनाया था । घर में रहते समय ही दोनों को हिरासत में लिया गया है और दोनों को आवश्यक कारबाई के लिए अदालत में पेश किया गया है ।

