नेपाल में बिजली से लम्बी दूरी की मिनी बस सन्चालित
१८ सितम्बर, काठमांडू । नेपाल में बिजली से लम्बी दूरी में चलने वाली मिनी बस संचालन में लाया गया है ।
श्री भवलक्ष्मी इन्भेस्टमेन्ट कम्पनी प्रालि ने पहली बार लम्बी दूरी अर्थात् काठमांडू से रामेछाप का सदरमुकाम मन्थली तक दैनिक रुप में सञ्चालित किया है । उक्त मिनी बस के आज एक समारोह बीच पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नेकपा का वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने शुभारम्भ किया है ।
कोटेश्वर से आज दो मिनी बस मन्थली के तरफ प्रस्थान की है । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आयातित इन्धन डिजेल और पेट्रोल को विस्थापित कर स्वदेशी विद्युत से सवारी साधन सञ्चालन करने से वातावरणीय स्वच्छता कायम रहेगी और इससे राष्ट्रिय अर्थतन्त्र में भी महत्वपूर्ण योगदान पहुंचेगा ।

