Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत की प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता बाथरुम में मृत पाई गई

 

भारत की प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता अपने कोलकाला स्थित निवास पर मृत पाई गई हैं। शरबरी का शव कोलकाता स्थित उनके निवास के बाथरूम में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को बरामद किया गया। हालांकि अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि शरबरी की मौत किस वजह से हुई है। जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें   सोने की कीमत में सामान्य कमी

मामले को लेकर पुलिस के सूत्रों से जानकारी मिली है कि बाथरूम से रात को करीब सवा बारह के आसपास दत्ता का शव बरामद किया गया है। जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। वहीं मामले को लेकर शरबरी के परिवार का कहना है 63 वर्षीय फैशन डिजाइनर को आखिरी बार मंगलवार को रात के समय डिनर करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही उन्होंने किसी से बात नहीं की।
मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शरबरी का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। लेकिन उनके परिवार वालों का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक थीं और ऐसी कोई भी बात नहीं थी। हालांकि मामले की कोलकाता पुलिस जांच कर रही है और शरबरी की अचानक हुई मृत्यु की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शरबरी दत्ता सुप्रसिद्ध बंगाली कवि अजित दत्ता की बेटी थीं। शरबरी सालों से एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर थीं। वो सबसे ज्यादा मर्दों के एथनिक वियर की डिजाइंस के लिए पहचानी जाती थीं। बल्कि ऐसा कहा जाता है कि दत्ता ने ही पहली बार बंगाली पुरुषों के लिए रंगीन धोती और डिजाइनर पंजाबी कुर्ता को फैशन वर्ल्ड में इंट्रोड्यूस करवाया था।

यह भी पढें   जनमत पार्टी कल माइतीघर मंडला में प्रदर्शन करेगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *