Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्म ‘लेबर’ का टिजर सार्वजनिक

 

काठमांडू, वैशाख १९ –अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन मैथिली सिनेमा ‘लेबर’ का टिजर सार्वजनिक किया गया है । यह सिनेमा पुस महिना अर्थात सन् २०२४ के दिसम्बर में रिलिज किया जाएगा । यह जानकारी निर्माण पक्ष ने दी है ।
वैदेशिक रोजगार में जाने वाले श्रमिक की कथा– व्यथा और आक्रोश की कथा को लेकर यह सिनेमा बनेगी जिसका टिजर आज सार्वजनिक किया गया है ।
पुर्णेन्दु प्रोडक्सन प्रालि तथा अरिपण फिल्मस प्रालि द्वारा निर्माण किए जा रहे लेबर सिनेमा का लेखन तथा निर्देशन पुर्णेन्दु झा का ही है । इसके सह लेखन में नरेश मिश्र हैं ।
निर्देशक झा ने जानकारी दी कि यह सिनेमा मूल रुप में मैथिली तथा नेपाली भाषा में निर्माण की जाएगी । साथ ही इसे भोजपुरी में भी डब किया जाएगा ।
सिनेमा के मुख्य कलाकार में उत्पल झा, राजेन्द्र झा, रामभजन कामत, राकेश यादव आदि की भूमिका है । गीत–संगीत प्रवेश मल्लिक और गीत धीरेन्द्र प्रेमर्षि की है । इसी तरह सिनेमा में छायांकन आलोक शुक्ला और सम्पादन निमेष श्रेष्ठ का है ।
टिजर सार्वजनिक कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय समाचार समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र झा ने कहा कि वैदेशिक रोजगार एक महत्वपूर्ण विषय है और इस विषय को लेकर सिनेमा बनना एक अच्छी शुरुआत है । अपने शुभकामना संदेश में झा ने कहा कि वैदेशिक रोजगार को लेकर और भी बहुत सी बातें हैं, सभी विषयों को लेकर तथा श्रमिकों की हर समस्या और अवस्था को इस सिनेमा में सम्बोधन किया जाएगा ऐसा मेरा विश्वास है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *