Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मजदूर हित के लिए नेपाली कांग्रेस सदैव तत्पर : निधि

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मजदूर हित के लिए नेपाली कांग्रेस सदैव तत्पर रहा है। जिस समय गिरिजा प्रसाद कोइराला प्रधानमंत्री बने थे तो श्रमिक ऐन कानून पारित किया गया था। उपरोक्त बातें नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस धनुषा द्वारा आयोजित 135वां मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि ने प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि मजदूर के स्वास्थ्य वीमा ,साल भर रोजगार की गारंटी होइसके लिए नेपाली कांग्रेस सदैव तत्पर है।
नेपाल कांग्रेस के नेता तथा पूर्व सांसद डॉ.चंद्र मोहन यादव ने कहा कि विदेश में नेपाली कड़ा मेहनत करता है। उनके द्वारा भेजे गए रिमेट्यान्स से देश चल रहा है। विदेश में स्वच्छ तथा पर्याप्त पानी नहीं मिलने से वे गुर्दा रोग के शिकार हो रहे हैं।
पूर्व मंत्री तथा सांसद राम कृष्ण यादव ने कहा कि देश में स्थिर सरकार नहीं रहने से रोजगारी पर असर पड़ा है।कई कल कारखाने बंद हो गया है। जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।वे विदेश पलायन कर रहे हैं। महावीर दास की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा विधायक राम सरोज यादव,मेयर मनोज कुमार साह, नेपाली कांग्रेस धनुषा के अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर तथा नेपाली कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार साह, नेपाल शिक्षक संघ धनुषा के अध्यक्ष राम स्नेही यादव सहित कई लोगों ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com