Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज जेसीज के पूर्वअध्यक्षों को सम्मानित किया गया

 

पवन जयसवाल, नेपालगन्ज,(बाँके) नेपालगन्ज जेसीज ने अपने पूर्व अध्यक्षों को सम्मान एक कार्यक्रम के बीच सम्मान किया है ।
नेपालगन्ज जेसीज सप्ताह की छठवीं दिन सुनाखरी रेष्टोरेन्ट नेपालगन्ज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया ।
नेपालगन्ज जेसीज ने पहली बार अपने पूर्व अध्यक्षों को खादा ओढाकर सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मान किया ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नं. ५ के सांसद् सुरेन्द्र बहादुर हमाल, नेपाल जेसीज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कर्ण, नेपालगन्ज जेसीज के अध्यक्ष प्रज्वल श्रेष्ठ लगायत लोगों ने पूर्व अध्यक्षों को खादा ओढाकर सम्मान पत्र वितरण किया ।
सम्मानित हुये पूर्व अध्यक्षों में आनन्द बहादुर कर्माचार्य, गोवद्र्धन सिंह सम्झना, सजल थापा, हेमन्त कर्माचार्य, पूर्णलाल चुके, बसन्त कुमार कनौजया, खडङ्ग बहादुर बोहरा, सुनिल कुमार गुप्ता, दमन कुमार श्रेष्ठ, मीना श्रेष्ठ, विशाल बिक्रम वर्मा, विकास कर्माचार्य, मोहम्मद आरीफ अन्सारी, लगायत करीब दो दर्जन सहभागी रहे थे ।
सन् १९७६ में स्थापना हुआ ४४ वर्ष के बाद नेपालगन्ज जेसीज की सन् २०१९ तक की अवधि में अधिकाँश पूर्व अध्यक्षों की सहभागिता रही थी अध्यक्ष प्रज्वल श्रेष्ठ ने बताया ।
कोभिड–१९ के कारण हुआ लकडाउन से अधिक कार्यक्रम करने से बञ्चित हुआ बताते हुये जेसीज सप्ताह अन्तर्गत वृक्षारोपण, रक्तदान, वाटरपार्क की सरसफाई, नेपालगन्ज के सभी चौक में कोभिड–१९ कीे ब्यानर, नेपालगन्ज बाजार में कोभिड–१९ विरुद्ध सचेतना रैली किया गया था नेपालगन्ज जेसीज के अध्यक्ष प्रज्वल ने बताया ।
जेसीज सप्ताह के मूल संयोजक प्रकाश कुँवर के अनुसार कार्यक्रम की सञ्चालन महासचिव माधव बेलबासे ने किया था ।

यह भी पढें   संविधान ने महिलाओं के अधिकारों को मौलिक अधिकार के रूप में सुनिश्चित किया है : प्रम शाह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *