बस व्यवसायियों ने कहा, घरेलु विमान उडान और बस यातायात के लिए दो नियम क्यों ?
काठमांडू।
परिवहन व्यवसायियों ने मांग की है कि सार्वजनिक परिवहन अपनी सीट क्षमता के अनुसार यात्रियों को ले जाने में सक्षम होना चाहिए। सरकार घरेलू सेवा के विमानों को पूरी क्षमता से चलाने की अनुमति देने पर सहमत हो गई है इसलिए परिवहन व्यवसायियों ने बस में केवल आधी सीट होने के प्रावधान को हटाने की मांग की है।
नेशनल फेडरेशन ऑफ नेपाली ट्रांसपोर्ट एंटरप्रेन्योर्स की महासचिव सरोज सिटौला ने कहा कि”यदि घरेलू उड़ान में यात्रियों के बीच की दूरी को बनाए नहीं रखा जाता है, तो नियम केवल बस पर क्यों लगाया जाना चाहिए?”
उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों को ले जाने के लिए पूरी सीट की अनुमति मिलती है , तो 50 प्रतिशत अधिक किराया भी नही लेना पडेगा ।
उन्होंने कहा, “सरकार को यह नियम बनाना चाहिए कि यात्रियों को सड़क के बीच में नहीं उतारा जाए और इसका कडाई से पालन किया जाना चाहिए।” दशहरा नजदीक आने के कारण वैसे भी यात्रियों की संख्या बढने वाली है ऐसे मे कम यात्रियों को लेकर बस चलाने से बस की कमी होगी । इसलिए सरकार को नियम में सुधार करना चाहिए ।

