कांग्रेस सबसे अधिक समावेशी पार्टी है, मैं महिलावादी हूँः देउवा
काठमांडू, २१ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक समावेशी पार्टी है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि वह खूद महिलावादी नेता हैं । ‘नेपाल में महिला समानता की संवेधानिक एवं कानूनी व्यवस्था और समावेशिता की वर्तमान अवस्था’ संबंधी एक भर्चुल बैठक में आइतबार बोलते हुए उन्होंने इसतरह का दावा किाय है ।
सभापति देउवा ने कहा– ‘मैं महिलावादी हूँ, महिला आयोग और दलित आयोग मैंने ही बनाया है । हमारे पार्टी में आरक्षण के आधार में सहभागिता रहती है ।’ उन्होने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस सबसे अधिक समावेशी पार्टी है । ५१ प्रतिशत महिलाएं हैं, कई में तो ३३ प्रतिशत भोटर की आवश्यकता है । महिला, दलित, आदिवासी, मधेशी, जनजाति की भोट अपने पक्ष में लाना चाहिए । अधिकार भी प्राप्त है, भोट भी आवश्यक है । पार्टी सभापति और राष्ट्रपति के लिए तो भोट चाहिए ।’
देउवा ने कहा कि नेपाली कांग्रेस महिला मैत्री पार्टी है, लेकिन राष्ट्रीय चुनाव में महिलाओं ने ही भोट नहीं दी । उन्होंने आगे कहा– ‘हमारे पार्टी में महिलाओं की जतनी उपस्थिति है, अन्य किसी भी पार्टी में नहीं है । इसके बावजूद भी नेपाली कांग्रेस को महिलाओं से भोट नहीं मिल रही है । उन्होंने कहा है कि महिलाओं के लिए देश के महत्वपूर्ण स्थान में अनिवार्य संवैधानिक उपस्थिति की ग्यारेन्टी की है, यह महत्वपूर्ण उपलब्धी है ।

