Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किट अभाव में वीरगंज में कोरोना परीक्षण कार्य स्थगित

 
वीरगंज स्थित घंटाघर/फाईल तस्वीर

वीरगंज, २२ सितम्बर । वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में रहे कोरोना प्रयोगशाला में रिएजेन्ट कीट अभाव होने से कोरोना परीक्षण संबंधी कार्य अवरुद्ध हो गया है । अस्पताल को कहना है कि नारायणी अस्पताल की ओर से खरीदा गया कीट समाप्त हो गया है और वीरगंज महानगरपालिका की ओर से प्राप्त कीट प्रयोग के लिए उपर्युक्त नहीं है, जिसके चलते परीक्षण कार्य को ही स्थगित करना पड़ा है ।
लेकिन यह भी कहा गया है कि इमर्जेन्सी परीक्षण के लिए कुछ किट बांकी है, नर्मल परीक्षण के लिए आवश्यक रिएजेन्ट कीट लाने की तैयारी हो रही है । बताया गया है कि जब तक किट नहीं आएगी, परीक्षण संभव नहीं है । जिसके चलते वीरगंज एवं आसपास के क्षेत्र में स्वाब संकलन का कार्य भी अवरुद्ध हो गया है ।
विशेषतः वीरगंज महानगरपालिका, पर्सा, बारा और रौतहट जिला स्वास्थ्य कार्यालय को औपचारिक रुप में ही कहा गया है कि जब तक किट की उपलब्धता नहीं होगी, तब तक के लिए कोई भी स्वाब संकलन नहीं किया जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *