राप्रपा की एकता महाधिवेशन वैशाख २५ गते से काठमांडू में

काठमांडू, २२ सितम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) की एकता महाधिवेशन आगामी वैशाख २५ गते से २८ गते तक के लिए तय हुआ है । मंगलबार सम्पन्न पार्टी पदाधिकारी बैठक ने महाधिवेशन काठमांडू में करने का निर्णय किया है ।
बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति कहा है– ‘राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी की एकता महाधिवेशन २०७८ वैशाख २५ से २८ में काठमांडू में किया जाएगा । स्थानीय निकायों की चुनाव नजदीक आ रहा है, इसी सन्दर्भ को दृष्टिगत कर उल्लेखित तिथि में ही अनिवार्य महाधिवेशन सम्पन्न किया जाएगा ।
इसीतरह आज सम्पन्न बैठक ने पार्टी संचालनार्थ तयार नियमावली, घोषणापत्र और लोगो (छाप) को भी अनुमोदन कर निर्वाचन आयोग में भेज दिया है । निर्णय अनुसार अब राप्रपा पार्टी की झण्डा लाल, पिला और ब्लू कलर की रहेगी, जहां गाय भी होगी, जो साबिक के राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के है । इसीतरह राप्रपा चुनाव चिन्ह में ‘हल’ को कायम किया है ।

