Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने माना कि शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों की  जन्मदर घट रही

 

 

चीन ने माना कि शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों की  जन्मदर घट रही है। हालांकि, जबरन नसबंदी और नरसंहार के आरोपों को वह अब भी खारिज कर रहा है।

शिनजियांग सरकार ने सीएनएन के हवाले से कहा कि 2017 से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चल रही मुहिम बेहद सफल रही है। वर्ष 2018 में प्रति 1000 लोगों पर जन्मदर 10.69 रही है, जबकि वर्ष 2017 में 15.77 फीसदी थी। 2017 और 2018 के बीच जन्मदर में भारी कमी आई है। चीन ने पश्चिमी क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा जबरन नसबंदी और नरसंहार की रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि यह परिवार नियोजन नीति के व्यापक कार्यान्वयन के कारण हुई है। शिनजियांग सरकार ने कहा है कि परिवार नियोजन नीतियां आबादी में अचानक आई गिरावट की जिम्मेदार हैं, जिन्हें 2017 के बाद इस क्षेत्र में इसे अच्छे तरीके से लागू किया गया है।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

चीन पर अक्सर शिनजियांग में व्यापक मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगता रहा है। माना जाता है कि 20 लाख उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिरासत केंद्रों में रखा गया है। अल्पसंख्यकों को जन्म दर को कम करने के लिए जबरन की जा रही नसबंदी से गुजरना पड़ रहा है।

मध्य एशिया में रहने वाले तुर्क मुसलमानों को उइगर मुसलमान कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने इस प्रांत के लगभग आठ मिलियन उइगर मुसलमानों को अलग-अलग यातना शिविरों में रखा हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com