Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुजरात के सूरत में स्थित ओएनजीसी संयंत्र में धमाका, कोई हताहत नहीं

 

भारत गुजरात के सूरत में स्थित ओएनजीसी (Oil and Natural Gas Corporation) के हजीरा गैस प्रसंस्करण संयंत्र में लगातार तीन धमाके होने के बाद आग लग गयी। आग बुधवार तड़के 3 बजे के आसपास लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई थी। ओएनजीसी से मिली ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, इसमें किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद ओएनजीसी के अधिकारी डॉ धवल पटेल के अनुसार दबाव वाली गैस प्रणाली को कम कर दिया गया था‍ जिससे आग को फैलने से रोका जा सके।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *