कपिलवस्तु में वडाध्यक्ष की मृत्यु
कपिलवस्तु, २६ सितम्बर । बुद्धभूमि नगरपालिका–१० के वडाध्यक्ष त्रिलोकीप्रसाद खरबिन्द का निधन हो गया है । खरबिन्द तत्कालीन संघीय समाजवादी पार्टी की ओर से निर्वाचित हुए थे । दीर्घरोग से पीडित खरबिन्द का उपचार के दौरान आज निधन हुआ है । नगरप्रमुख केशवकुमार श्रेष्ठ ने खरबिन्द के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले गत भाद्र १४ गते बुद्धभूमि नगरपालिका के ही वार्ड नं. ७ के वडाध्यक्ष रामेश्वर सिहं का भी निधन हुआ था ।

