जसपा अध्यक्ष ठाकुर का हॉर्ट का शल्यक्रिया सम्पन्न
काठमांडू, २८ सितम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर का हॉर्ट का अप्रेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है । काठमांडू स्थित नर्भिक अस्पताल में शल्यक्रिया करने के बाद अध्यक्ष ठाकुर अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । कोरोन वायरस को मध्यनजर करते हुए उनके साथ होनेवाला संभावित सम्पूर्ण भेटघाट को बंद की गई है । कहा गया है कि कुछ ही दिनों में अध्यक्ष ठाकुर नियमित कार्य सम्पादन में आनेवाले हैं ।

