भर्ती के नाम पर अधिक शुल्क लेने वाले विद्यालय पर कारबाई होः नेविसंघ
१ अक्टुबर, काठमांडू । नेपाली कांग्रेस का प्रमुख भ्रातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी सङ्घ (नेविसङ्घ)ने मांग की है कि कक्षा ११ में भर्ती के लिए अधिक शूल्क लेने वाले विद्यालय पर कारबाई की जानी चाहिए ।
नेविसङ्घ का अध्यक्ष राजीव ढुङ्गाना ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बाया है कि कक्षा ११ में भर्ती के समय निजी शैक्षिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों से अधिक शुल्क लेने का शिकायत आया है । इसके लिए सरकार तत्काल नियमन कर दोषी पर कारबाई करें ।
उन्होंने कहा,“कोभिड–१९ की महामारी के कारण फिलहाल पढाई नहीं हो रही है । भर्ती के नाम पर व्यापक रुप में शुल्क लेने वाले विद्यालयों पर कारबाई करना पडेगा ।
अध्यक्ष ढुङ्गाना ने आग्रह किया कि पिसीआर परीक्षण के लिए सर्वसाधारण रातभर लाइन में लगना पडता है , अतः इसके लिए कुछ सहज व्यवस्था करें ।
और उन्होंने उल्लेख किया कि डा गोविन्द केसी द्वारा उठाए गये मांग को भी सुनें और उनका जीवन रक्षा करें ।

