अगर मन्त्रालय बढाया गया तो हम लोग विरोध में उतरेंगेः नेता पौडेल
१ अक्टुबर, काठमांडू । प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली काँग्रेस का वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने चेतावनी दिया कि अगर सरकार मन्त्रालय अलग करेगी तो हमलोग घोर विरोध में उतरेंगे ।
सत्तासीन दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अन्दर कुछ मन्त्रालय फोडकर मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन करने के विषय पर चर्चा हो रही है । बात बाहर आते ही नेता पौडेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए हमलोग घोर विरोध करेंगे ।
उन्होंने कहा, ‘जनता को तो सर्वसुलभ स्वास्थ्य सुविधा दे नहीं सकता और इस अवस्था में मन्त्रालय बढाने की बात कर रहा है । अगर इस प्रकार का कार्य हुआ तो हमलोग विरोध करेंगे ।
पता चला है कि नेकपा में उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाइ मन्त्रालय और भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय फुटाकर दो अलग मन्त्रालय बनाने के विषय पर चर्चा हुई है ।
उन्होंने बताया कि देश विकास का सारा बजेट अनावश्यक भर्ती केन्द्र खोलकर, बिना दरबन्दी जहां तहां अपना आदमी रखने का काम हो रहा है । जो गलत है ।

