Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ५०० से ऊपर

 

काठमांडू, १ अक्टूबर । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ५०० से ऊपर हो गई है । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार ११ संक्रमितों की मृत्यु हो गई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में मरनेवालों की कूल संख्या ५०९ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने बिहीबार कहा है कि पिछले २४ घंटों में १ महिला सहित १० पुरुषों की निधन हुआ है । ११ मृतकों में से ४ काठमांडू के हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार सुनसरी में ५६ वर्षीय पुरुष, ५० वर्षीय पुरुष, २७ वर्षीय पुरुष, काठमांडू में ७८ वर्षीय पुरुष, ६८ वर्षीय पुरुष, भक्तपुर में ६८ वर्षीय पुरुष, ललितपुर में ४८ वर्षीय पुरुष, बाँके में ३४ वर्षीया महिला, रुपन्देही में ८० वर्षीय पुरुष, ५५ वर्षीय पुरुष, ४२ वर्षीय पुरुष का निधन हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *