रुपन्देही में कोरोना से संक्रमित ६० वर्षीय पुरुष का निधन
रुपन्देही, २ अक्टूबर । रुपन्देही जिला सैनामैना नगरपालिका–७ रामापुर निवासी ६० वर्षीय कोरोना से संक्रमित पुरुष का निधन हो गया है । मृतक पुरुष बुटवल स्थित धागा कारखाना में निर्मित कोरोना विशेष अस्पताल में उपचारत थे । अस्पताल के अनुसार बिहिबार रात ११ः५० में उन की मृत्यु हुई है ।
अस्पताल स्रोत के अनुसार मृतक पुरुष आस्वीन १३ गते रात ११ बजे अस्पताल में भर्ती हुए थे । उनको दो दिनों से भेन्टिलेटर में रखकर उपचार किया जा रहा था । नयां मृतकों के साथ रुपन्देही में कोरोना से मरनेवालों की संख्या २५ पहुँच गई है ।

