नेपाल–भारत संबंध को सुमधुर बनाने से ही गांधी के प्रति सच्चा सम्मान प्रकट होता हैः सिंह

काठमांडू, २ अक्टुबर । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व मन्त्री प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि नेपाल–भारत संबंध को सुमधुर बनाना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्चा सम्मान है । महात्मा गांधी की १५१वें जन्मदिवस के अवसर पर नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता सिंह ने कहा है कि नेपाल–भारत संबंध को आपसी साझेदारी और विवेकपूर्ण तरिके से आगे बढ़ाने की जरुरत है और सुमधुर आपसी संबंध से ही गान्धी जी के प्रति सच्चा सम्मान हो सकता है । नेता सिंह ने यह भी कहा है कि अहिंसात्मक आन्दोलन से भी अधिकार प्राप्त हो सकता है, विश्व जगत में गान्धी जी ने यही मान्यता स्थापित किया है, जो अनुकरणीय है ।

